4 दिन बाद बदलेगा झारखंड का मौसम, बढ़ेगी तीखी सर्दी; IMD का पूर्वानुमान

झारखंड में अगले छह दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन 27 नवंबर के बाद राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। IMD के अनुसार सुबह के समय कोहरा छाएगा, जबकि दक्षिण-पूर्व की नम हवाओं के कारण आसमान में बादल बढ़ सकते हैं, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव दिखाई देगा।
23 नवंबर के बाद गिरेगा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि 23 नवंबर के बाद न्यूनतम तापमान 1–2 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे रात में ठंड अधिक महसूस होगी। हालांकि बादल छाए तो न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी हो सकती है।
पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में ठंड सामान्य रही और तापमान में खास बदलाव नहीं देखा गया। रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। राज्य में गुमला सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से ऊपर रहा।
तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड
पिछले चार दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा था, लेकिन अब एक बार फिर गिरावट शुरू होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान जो 11°C से बढ़कर 14.6°C हो गया था, अब धीरे-धीरे नीचे आएगा। अधिकतम तापमान भी बढ़कर 29.2°C पहुंच गया था।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार से तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी, और अगले दो-तीन दिनों में ठंड और तेज महसूस होगी।
अन्य चित्र



