अन्यरांची

दिवाली से पहले झारखंड सरकार का तोहफा, 16 अक्टूबर से मिलेगा अक्टूबर माह का वेतन

Sanjana Kumari
14 अक्टूबर 2025 को 05:01 pm बजे
22 बार देखा गया
झारखंड सरकार ने दीपावली और छठ पूजा के मद्देनज़र राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष राहत का ऐलान किया है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अक्टूबर 2025 माह का वेतन 16 अक्टूबर से भुगतान कर दिया जाएगा। यह निर्णय राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय, विधानसभा सचिवालय और राज्य सरकार के अधीन सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों पर लागू होगा। आदेश झारखंड कोषागार संहिता 2016 के नियम 139 के अंतर्गत जारी किया गया है। सरकार का कहना है कि समयपूर्व वेतन भुगतान निर्णय से कर्मचारियों को प्रमुख त्यौहारों के दौरान वित्तीय सुविधा उपलब्ध होगी।