अन्यरांची
रांची: मधुकम तालाब में डूबने से युवक की मौत, NDRF ने एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव
Sanjana Kumari
28 अक्टूबर 2025 को 09:22 am बजे
42 बार देखा गया

रांची शहर के मधुकम तालाब में शनिवार सुबह एक युवक के डूबने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत NDRF की टीम को बुलाया।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान चटकपुर निवासी सचिन के रूप में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक तालाब में कैसे गिरा। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
News - Manish Kumar Singh
यह भी पढ़े - झारखंड में नई गाड़ी खरीदने पर बड़ा ऑफर — गेल देगा 25 हजार की मुफ्त सीएनजी
अन्य चित्र



