अपराधरांची

रांची में 26 क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार — तीन आरोपी यूपी से

Sanjana Kumari
31 अक्टूबर 2025 को 06:48 am बजे
119 बार देखा गया
26 Quintals of Illegal Beef Seized in Ranchi; Four Held, Including Three from Uttar Pradesh

रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में अवैध मांस की ढुलाई के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस ले जा रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

एसपी पारस राणा ने जानकारी दी कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में अवैध मांस रांची में लाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने लोअर बाज़ार थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया और तीन गाड़ियों को रोका।

तलाशी के दौरान वाहनों से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गाय का मांस मिला। पुलिस ने जब्त सामान का वजन कराया तो कुल 26 क्विंटल मांस बरामद हुआ। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि सप्लाई नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों की जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़े - कौन बनाएगा फाइनल में जगह? भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवी मुंबई में महिला वर्ल्ड कप 2025 का रोमांचक सेमीफाइनल

अन्य चित्र

Article image