अन्यरांची
झारखंड के नये डीजीपी होंगे प्रशांत सिंह, अनुराग गुप्ता के इस्तीफे के बाद सरकार का फैसला
jayant Kumar
6 नवंबर 2025 को 04:43 am बजे
36 बार देखा गया

डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफे के बाद झारखंड सरकार ने पूरे दिन नये पुलिस प्रमुख की नियुक्ति को लेकर विचार-विमर्श किया। देर शाम सरकार ने प्रशांत सिंह के नाम पर सहमति बना ली। सूत्रों के अनुसार, बहुत जल्द अनुराग गुप्ता के इस्तीफे की स्वीकृति और नये डीजीपी की नियुक्ति अधिसूचना जारी हो सकती है।
वर्तमान में राज्य में डीजी रैंक के तीन अधिकारी हैं — अनिल पाल्टा, प्रशांत सिंह और एम.एस. भाटिया, जिनमें से प्रशांत सिंह सरकार की पहली पसंद बने।
कौन हैं प्रशांत सिंह
प्रशांत सिंह, 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इस समय पुलिस मुख्यालय, झारखंड में डीजी पद पर पदस्थापित हैं। उन्हें एक अनुभवी और दक्ष प्रशासक माना जाता है। उनका चयन राज्य पुलिस में स्थिरता और सुचारु नेतृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अन्य चित्र



