अन्यरांची

अनुराग गुप्ता के रिटायरमेंट के बाद तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की प्रभारी डीजीपी

Sanjana Kumari
6 नवंबर 2025 को 04:54 pm बजे
119 बार देखा गया
Tadasha Mishra Appointed as DGP of Jharkhand After Anurag Gupta’s Retirement

रांची | 6 नवंबर 2025
झारखंड सरकार ने पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के ऐच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) आवेदन को मंजूर कर लिया है और 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया है।
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार देर रात इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

मिश्रा फिलहाल विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं और अब अगले आदेश तक डीजीपी का कार्यभार संभालेंगी। वह अपने अनुशासित कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभव के लिए जानी जाती हैं।

यह नियुक्ति राज्य पुलिस प्रशासन में निरंतरता और स्थिरता बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

अन्य चित्र

Article image