दिल्ली के लाल किले के पास कार धमाका: 8 की मौत, 24 घायल; कई राज्यों में हाई अलर्ट

सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास पार्किंग में खड़ी एक कार में धमाका हुआ। यह घटना शाम 6:55 बजे हुई। धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि पास खड़ी तीन अन्य गाड़ियां भी जल गईं।
अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हुए। कई घायलों को तत्काल LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाके की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है। आसपास लगे CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद दिल्ली, मुंबई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पिछले 20 वर्षों में दिल्ली में कई बम ब्लास्ट और धमाके हो चुके हैं, जिनमें 1997 का लाजपत नगर ब्लास्ट, 2001 का संसद भवन हमला, 2005 और 2008 के सीरियल ब्लास्ट प्रमुख हैं, जिनमें कई लोग घायल और मृत हुए।
जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ेगी, और जानकारी सामने आएगी।
अन्य चित्र



