झारखंड में बढ़ी सर्दी: रांची समेत कई जिलों में गिरा पारा, अगले दो दिनों तक नहीं मिलेगी राहत

झारखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के कई इलाकों में सुबह-शाम बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिससे कनकनी और बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के पश्चिमी हिस्सों में अगले दो दिनों तक शीतलहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है।
पिछले 24 घंटों में राज्यभर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रांची का न्यूनतम तापमान लगभग 2.5 डिग्री नीचे गिरकर 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। गुमला इस समय सबसे ठंडा जिला बन गया है, जहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
लोहरदगा का तापमान 8.6 डिग्री, खूंटी का 9.7 डिग्री और मेदिनीनगर में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लातेहार में 10.2 डिग्री, हजारीबाग में 10.5 डिग्री और बोकारो में 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री रहा।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएं झारखंड के तापमान को प्रभावित कर रही हैं। आने वाले 48 घंटों तक ठंड और शीतलहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है।
शहरों का तापमान (न्यूनतम)
गुमला – 8.5°C
लोहरदगा – 8.6°C
खूंटी – 9.7°C
मेदिनीनगर – 10.1°C
लातेहार – 10.2°C
हजारीबाग – 10.5°C
बोकारो – 11.6°C
रांची – 11.8°C
अन्य चित्र



