स्वास्थ्यरांची

रिम्स में मरीजों को दो दिन चिकन, दो दिन अंडा और दो दिन पनीर परोसा जाएगा

Sanjana Kumari
13 नवंबर 2025 को 02:17 pm बजे
13 बार देखा गया
RIMS to Serve Chicken, Eggs, and Paneer to Patients on Rotational Menu

रिम्स, रांची में मरीजों के भोजन मेन्यू में बदलाव किया गया है। अब सप्ताह में दो दिन चिकन, दो दिन अंडा और दो दिन पनीर परोसा जाएगा। नया अनुबंध कोलकाता की घोष एंड रॉय एजेंसी को दिया गया है, जो अगले दस दिनों में संचालन संभालेगी।

प्रति मरीज प्रतिदिन भोजन दर ₹129 से बढ़ाकर ₹150 कर दी गई है। मरीजों को अब दिन में पांच बार भोजन मिलेगा — सुबह चाय-बिस्किट, नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का स्नैक्स और रात का खाना।

स्नैक्स में अब बेसन का चिल्ला जोड़ा गया है, जबकि लिक्विड डाइट में नारियल पानी भी शामिल किया गया है।

अन्य चित्र

Article image