मौसमPALAMU

झारखंड में तीन दिन चलेगी भीषण शीतलहर, कई जिलों में तापमान 10 डिग्री के नीचे

Sanjana Kumari
13 नवंबर 2025 को 02:48 pm बजे
21 बार देखा गया
Cold Wave to Grip Jharkhand for Three Days as Temperature Drops Sharply Across Districts

झारखंड में अगले तीन दिनों तक भीषण शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। सबसे अधिक असर पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों में रहेगा।

पिछले 24 घंटों में राज्य का तापमान औसतन दो डिग्री घटा है। गुमला का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रांची में 10.7 डिग्री और खूंटी में 8.1 डिग्री रहा। उत्तरी सर्द हवाएं सीधे राज्य में प्रवेश कर रही हैं, जिससे ठंड और बढ़ गई है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि साफ आसमान और सूखी हवाओं के कारण ठंड का असर अगले तीन दिनों तक बना रहेगा। दिन में धूप रहने के बावजूद सुबह और रात में ठिठुरन बनी रहेगी।

अन्य चित्र

Article image