हिज्ब-उत-तहरीर के पांच संदिग्धों पर एटीएस ने देश-विरोधी साजिश और अवैध हथियार रखने का आरोपपत्र दाखिल किया

झारखंड आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने प्रतिबंधित वैश्विक आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HUT) से जुड़े पांच संदिग्धों के खिलाफ विशेष एटीएस अदालत, रांची में चार्जशीट दाखिल की है।
अभियुक्तों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), यूएपीए और आर्म्स एक्ट के तहत देश-विरोधी साजिश और अवैध हथियार रखने के आरोप लगाए गए हैं।
यह मामला एटीएस थाना कांड संख्या 06/2025 के तहत दर्ज है। पांचों अभियुक्त वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में हैं।
एटीएस की ओर से प्रस्तुत मुख्य साक्ष्य
एटीएस के अनुसार, अभियोजन पक्ष का आधार तकनीकी प्रमाण, सीडीआर विश्लेषण और अभियुक्तों के बयान हैं।
शबनम परवीन ने अपने पति अयान जावेद के लिए हथियार जुटाने और आतंकी गतिविधियों का समर्थन करने की बात स्वीकार की।
अयान जावेद (21) ने संगठन से जुड़ाव स्वीकार किया; उसके पास से अवैध पिस्तौल और गोली बरामद हुई।
मो. शहजाद आलम (20) के पास से मिले दस्तावेज धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने और संविधान को नकारने से जुड़े पाए गए।
मोबाइल फोन डेटा में हथियार खरीद-फरोख्त से जुड़ी बातचीत भी सामने आई है।
अन्य चित्र



