राजनीतिEAST_SINGHBHUM

घाटशिला उपचुनाव के लिए झामुमो ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, हेमंत सोरेन करेंगे नेतृत्व

Sanjana Kumari
16 अक्टूबर 2025 को 05:06 pm बजे
30 बार देखा गया
JMM Releases List of 40 Star Campaigners for Ghatsila By-Election, Hemant Soren to Lead

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची निर्वाचन आयोग को सौंपी है। सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष हेमंत सोरेन स्वयं चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे।

पार्टी की सूची में वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल हैं, जिनमें प्रो. स्टीफन मरांडी, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, विनोद कुमार पांडेय, फागू बेसरा, दीपक बिरुआ, सुप्रियो भट्टाचार्य और बसंत सोरेन प्रमुख हैं।

सूची में झामुमो की महिला प्रतिनिधित्व को भी प्राथमिकता दी गई है। इसमें कल्पना मुर्मू सोरेन, जॉबा मांझी, डॉ. महुआ माजी और अंजली सोरेन जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा मिथिलेश ठाकुर, योगेंद्र प्रसाद, हेमलाल मुर्मू, सुदिव्य कुमार सोनू, विजय हांसदा, हफीजुल हसन, विकास मुंडा, अंजली सोरेन, समीर मोहंती, आलोक सोरेन, बारी मुर्मू, दशरथ गगराई और कुणाल षाडंगी जैसे नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

घाटशिला विधान सभा सीट पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित है और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को होगी। झामुमो ने पहले ही दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को उम्मीदवार घोषित किया है।

अन्य चित्र

Article image