बिहार विधानसभा चुनाव में एआईटीसी की ऑब्जर्वर बनीं झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

रांची: झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस (एआईटीसी) की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने आधिकारिक पत्र जारी किया है।
ऑब्जर्वर बनाए जाने के बाद मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और एआईटीसी अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के प्रति आभार व्यक्त किया।
मंत्री तिर्की ने कहा कि यह उनके लिए गौरव और सौभाग्य की बात है कि पार्टी ने उन पर यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि वे बिहार चुनाव में आदिवासी समाज का एक-एक वोट महागठबंधन के पक्ष में दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी और बिहार में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
अन्य चित्र

Jharkhand's Agriculture Minister Shilpi Neha Tirkey


