अन्यPALAMU

झारखंड में ‘मोंथा’ चक्रवात का असर: IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

Sanjana Kumari
28 अक्टूबर 2025 को 09:15 am बजे
139 बार देखा गया
Cyclone ‘Montha’ Alert in Jharkhand: IMD issues orange and yellow warnings across multiple districts

झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (Montha) के कारण भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य हिस्से में बना यह चक्रवात तेज़ी से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में इसके गंभीर रूप लेने की आशंका जताई गई है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

  • 28 अक्टूबर: सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, गुमला

  • 29 अक्टूबर: लातेहार, लोहरदगा, रांची, खूंटी, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा

  • 30 अक्टूबर: चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू, गिरिडीह, कोडरमा, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला

  • 31 अक्टूबर: दुमका, गोड्डा, पाकुर, साहिबगंज

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान कई जगहों पर गरज के साथ वज्रपात, तेज़ हवाएं (30–40 किमी/घंटा) चल सकती हैं। इससे भूस्खलन, नदियों में जलस्तर बढ़ने, और फसलों को नुकसान की संभावना है।

नदी और तालाबों के पास जाने से बचें

लोगों को सलाह दी गई है कि वे मछली पकड़ने, कैंपिंग या नदी किनारे गतिविधियों से परहेज़ करें
सूत्रों के मुताबिक, यह तूफान 28 अक्टूबर की शाम या रात को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास तट से टकरा सकता है, और उस समय हवा की रफ्तार 90 से 110 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने और ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े - छठ पूजा से लौटते वक्त सड़क हादसा: भाई-बहन की दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल

अन्य चित्र

Article image