अन्यPALAMU

मनातू से दुखद समाचार: सहिया नीलम कुवार का लंबी बीमारी के बाद निधन

Sanjana Kumari
28 अक्टूबर 2025 को 11:14 am बजे
631 बार देखा गया
Sad News from Manatu, Palamu: Sahiyya Neelam Kuwar Passes Away

झारखंड के पलामू ज़िले के मनातू थाना क्षेत्र के करैला पडुमा गाँव से एक दुखद समाचार सामने आया है।
गाँव की सहिया नीलम कुवार का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे काफी समय से पीलिया की बीमारी से पीड़ित थीं और इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई थी।

जानकारी के अनुसार, नीलम कुवार के पति का निधन पहले ही हो चुका था, और अब उनके परिवार में केवल दो पुत्रियाँ हैं।
इस घटना से गाँव और आसपास के क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

पलामू ज़िले के दांगी मोर्चा के अध्यक्ष ने मौके पर पहुँचकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “नीलम कुवार का असमय निधन पूरे दांगी समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।”

गाँव में मातम का माहौल है, और स्थानीय लोग परिवार को इस कठिन समय में सहयोग और संबल देने की अपील कर रहे हैं।

न्यूज़ - मनीष कुमार सिंह

यह भी पढ़े - झारखंड में ‘मोंथा’ चक्रवात का असर: IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

अन्य चित्र

Article image