मौसमPALAMU

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ झारखंड तक दिखा रहा असर, 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Sanjana Kumari
30 अक्टूबर 2025 को 05:13 am बजे
39 बार देखा गया
Cyclone ‘Montha’ from Bay of Bengal Brings Heavy Rain to Jharkhand; IMD Issues Yellow Alert for 14 Districts

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर अब झारखंड में भी दिखने लगा है। राज्य के कई जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया है। खूंटी जिले में सबसे अधिक 50 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में दिनभर बूंदाबांदी होती रही।

14 जिलों में येलो अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 अक्तूबर के लिए 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, कोडरमा, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गुमला और खूंटी शामिल हैं।
मौसम विभाग ने नागरिकों को जलजमाव और दृश्यता में कमी की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

संताल परगना में बने रहेंगे बादल, ठंड बढ़ने के आसार

शुक्रवार को संताल परगना क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रह सकता है।
शनिवार तक कुछ इलाकों में हल्की फुहारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद 2 नवंबर से मौसम साफ होने और ठंड बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े - मनातू से दुखद समाचार: सहिया नीलम कुवार का लंबी बीमारी के बाद निधन

अन्य चित्र

Article image