राजनीतिGIRIDIH
गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास के बाहर 6 नवंबर तक निषेधाज्ञा, सहायक अध्यापक संघ के घेराव से पहले प्रशासन सतर्क
Sanjana Kumari
5 नवंबर 2025 को 05:43 am बजे
119 बार देखा गया

गिरिडीह प्रशासन ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास उत्सव उपवन के आसपास 4 से 6 नवंबर 2025 तक निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
यह कदम सहायक अध्यापक संघ द्वारा घोषित घेराव प्रदर्शन से पहले उठाया गया है।
आदेश के तहत 500 मीटर के दायरे में पांच या अधिक लोगों का जमावड़ा, जुलूस और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।
एसडीएम श्रीकांत यशवंत विसपुते ने कहा कि उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
अन्य चित्र



