राजनीतिरांची

‘झारखंड का विकास बीजेपी को नहीं आ रहा रास’ - झामुमो महासचिव विनोद पांडेय का पलटवार

Sanjana Kumari
10 नवंबर 2025 को 03:27 am बजे
34 बार देखा गया
“BJP Can’t Digest Jharkhand’s Growth,” Says JMM General Secretary Vinod Pandey

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बीजेपी पर राज्य के विकास कार्यों में अड़चन डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को झारखंड की प्रगति रास नहीं आ रही है और जनता अच्छी तरह जानती है कि कौन ध्यान भटका रहा है।

विनोद पांडेय ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के हालिया आरोपों को “निराधार और भ्रामक” बताया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार जनहित, पारदर्शिता और सामाजिक न्याय पर काम कर रही है, जबकि भाजपा केवल बयानबाजी में व्यस्त है।

उन्होंने कहा, “वन विभाग में पदस्थापन प्रशासनिक आवश्यकता पर आधारित है। अतिरिक्त जिम्मेदारी देना अनियमितता नहीं, बल्कि दक्षता का उपयोग है।”
पांडेय ने कहा कि भाजपा को राज्य में बढ़ता वनावरण, इको-टूरिज्म और हरित विकास पच नहीं रहा है, इसलिए वह विभागों की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रही है।

“पुलिस बल के मनोबल से खिलवाड़”

JMM नेता ने कहा कि पुलिस पदक गृह विभाग और मुख्यालय की अनुशंसा से मिलते हैं, मुख्यमंत्री का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं होता।
उन्होंने कहा कि भाजपा पुलिस कर्मियों के नाम पर राजनीति कर रही है, जिससे पुलिस बल का मनोबल कमजोर होता है।

पांडेय ने कहा कि भाजपा का ध्यान राज्य के विकास पर नहीं बल्कि “झूठे आरोपों और सुर्खियों” पर है। जनता अब भ्रमित नहीं होगी।
उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड आत्मनिर्भरता, विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।”

अन्य चित्र

Article image