झारखंड स्थापना दिवस पर सरकार का बड़ा ऐलान: ₹5992 करोड़ की 166 योजनाओं का शिलान्यास

झारखंड के गठन के 25वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर राज्य सरकार ने बड़ा ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में कुल ₹5992 करोड़ की 166 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
यह योजनाएँ 10 विभागों से संबंधित हैं, जिनमें सबसे अधिक प्रोजेक्ट पथ निर्माण, जल संसाधन और नगर विकास विभागों से जुड़े हैं।
विभागवार प्रमुख योजनाएँ
पथ निर्माण विभाग: ₹2396 करोड़ की 66 योजनाएँ
जल संसाधन विभाग: ₹2082 करोड़ की योजनाएँ
नगर विकास विभाग: ₹887 करोड़ की 24 योजनाएँ
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग: ₹61 करोड़ की 21 योजनाएँ
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग: ₹412 करोड़ की 17 योजनाएँ
मुख्य परियोजनाएँ और उद्घाटन
रांची रवींद्र भवन (₹270 करोड़) और गिरिडीह नगर निगम भवन (₹24.50 करोड़) का उद्घाटन प्रस्तावित है।
पथ निर्माण के तहत जमशेदपुर-हाता पथ (18.45 किमी, ₹17.50 करोड़) और गिरिडीह बाईपास (26.67 किमी, ₹582.42 करोड़) प्रमुख परियोजनाएँ हैं।
जल संसाधन विभाग की योजनाओं में भैरवा जलाशय, कोनार सिंचाई योजना, सौर सिंचाई योजना और कई चेकडैम परियोजनाएँ शामिल हैं।
रांची स्मार्ट सिटी की परियोजनाएँ
नगर विकास विभाग के ₹887 करोड़ के प्रोजेक्ट में शामिल हैं:
रिक्रिएशन पार्क-1 और 2
सामुदायिक एवं ईको पार्क
एयरपोर्ट से हिनू चौक तक हार्ड-स्केप और सॉफ्ट-स्केप कार्य
राजकीय व खादगढ़ा बस स्टैंड का पुनर्विकास
जलापूर्ति परियोजना, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन
पर्यटन और सांस्कृतिक विकास
पर्यटन विभाग की ₹39 करोड़ की योजनाओं में:
सिमडेगा का रामरेखा धाम
सिदो-कान्हो की जन्मस्थली (साहिबगंज)
मोतिझरना और सैदपुर के कन्हैया स्थान का उन्नयन शामिल है।
अन्य योजनाएँ
श्रम और महिला बाल विकास विभाग: हजारीबाग में 3.46 करोड़ का उपनिदेशक कार्यालय और 4.62 करोड़ का सुरक्षा भवन।
भवन निर्माण विभाग: लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर और गिरिडीह में बार काउंसिल भवन निर्माण (₹17 करोड़)।
रांची में सड़कों का कायाकल्प
विवेकानंद स्कूल मोड़ से रिंग रोड (6.089 किमी) तक सड़क का चौड़ीकरण 6-लेन डिवाइडेड कैरिज-वे के रूप में किया जाएगा।
नयासराय आरओबी से रिंग रोड लिंक (2.12 किमी) को 2-लेन पेव्ड शोल्डर सड़क में बदला जाएगा।
अन्य चित्र



