राजनीतिरांची

झारखंड स्थापना दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने 8,799 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, धरती आबा को किया नमन

Sanjana Kumari
15 नवंबर 2025 को 04:50 pm बजे
19 बार देखा गया
Jharkhand Foundation Day: Governor and Chief Minister Inaugurate and Lay Foundation Stones for Projects Worth ₹8,799 Crore

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुल 8,799 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
इनमें 4,475 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और 4,324 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन शामिल था।

अगले 25 वर्षों के लिए सरकार का विजन

रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “विजन 2050” के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि देश के विकास में झारखंड का योगदान विशेष है, और आने वाले वर्षों में राज्य विकास के हर मानक पर नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध है।

धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि

इस वर्ष स्थापना दिवस कार्यक्रम धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के साथ मनाया गया।
राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम कार्यक्रम शुरू होने से पहले खूंटी जिले के उलिहातु गांव पहुंचे और धरती आबा के वंशजों से मुलाकात कर उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इसके बाद सभी गणमान्य जनों ने कोकर, रांची स्थित बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को नमन किया।

अन्य चित्र

Article image