राजनीतिरांची
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात
Sanjana Kumari
28 अक्टूबर 2025 को 10:25 am बजे
30 बार देखा गया

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान राज्यपाल ने अपने पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित “आशीर्वाद समारोह” में मुख्यमंत्री को सपरिवार आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया और उनके आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यपाल के पुत्र के विवाह के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।
इस मुलाकात को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच आपसी सद्भाव और शिष्टाचार का प्रतीक माना जा रहा है।
यह भी पढ़े - रांची: मधुकम तालाब में डूबने से युवक की मौत, NDRF ने एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव
अन्य चित्र



